फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हाथ आजमाएगा चाय बेचने वाले का बेटा

विज्ञापन
क्रिकेटर विशु कश्यप - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नकुड़ कस्बे में चाय बेचने वाले सुशील कश्यप का बेटा विशु कश्यप विजय मर्चेंट ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी में अपने हाथ आजमाएगा। विशु का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है, जो विजय मर्चेंट टॉफी में प्रतिभाग करेगी। विशु के चयन से परिवार में खुशी की लहर है। है।
विज्ञापन

सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि विशु प्रतिभावान खिलाड़ी है, जो विकेट कीपर और बल्लेबाज है। वह प्रदेश की अंडर-14 टीम का भी हिस्सा रह चुका है। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के चलते उसका चयन अब प्रदेश की अंडर-16 टीम में हुआ है। विशु बहुत ही साधारण परिवार से आता है, जिसके पिता सुशील कश्यप चाय और समोसे की दुकान चलाते हैं, जबकि मां सुुशीला देवी गृहिणी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में होने और समिति संसाधनों के बावजूद उसने अपने जुनून को बनाए रखा, जिसका नतीजा है कि वह आज विजय मर्चेंट ट्रॉफी जैसी बड़ी प्रतियोगिता में खेलेगा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी के सहयोग और दिशा निर्देशन से जनपद के खिलाड़ी क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं। विशु को राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, तनवीर खान, मृदुल गर्ग आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें