सहारनपुर। बोगस आईटीसी क्लेम पर 57 लाख की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने थाना कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज कराया है। फर्म का संचालन मोहम्मद शाहिद कर रहे थे। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त माता प्रसाद पाठक ने एसएसपी को भेजे गए पत्र में बताया कि मोहम्मद शाहिद ने जानबूझकर अन्य फर्मों से साठगांठ कर फर्जी बिलिंग के माध्यम से फर्जीवाड़ा किया है। फर्म का जीएसटी नंबर 09AQGPS6755AIZM है। इसका प्रमुख पता आदर्श नगर नाला पटरी सहारनपुर है। संवाद