फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कर अधिवक्ताओं ने किया जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कर अधिवक्तो से माफी मांगते एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन जीएसटी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अधिवक्ताओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में कर अधिवक्ताओं ने राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अपर आयुक्त द्वारा माफी मांगे जाने के बाद प्रदर्शन वापस लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित राज्यकर विभाग के कार्यालय पर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के कर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं के विरुद्ध की गई अपर आयुक्त श्रेणी -1 की टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर आयुक्त की टिप्पणी पर रोष जताया। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 ने टिप्पणी को लेकर कर अधिवक्ताओं से कहा कि यदि उनकी किसी बात से अधिवक्ताओं को दुख पहुंचा है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस प्रकार की बात आगे नहीं होगी। अधिवक्ताओं ने इस दौरान यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री सौरभ सिंह गहलोत से मोबाइल पर अपर आयुक्त की वार्ता कराई। वार्ता के दौरान अपर आयुक्त टिप्पणी को लेकर खेद व्यक्त किया। इस दौरान यूपी टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य आलोक अरोड़ा, अमरकांत गुप्ता, विक्रम चावला और बड़ी संख्या में मंडल की सभी बार एसोसिएशनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें