सरसावा थाने पर हिस्ट्रीशीटर की बैठक लेते प्रभारी निरीक्षक
- फोटो : SAHARANPUR
हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुला कर पढ़ाया कानून का पाठ
सहारनपुर, सरसावा/नागल/बड़गांव/बेहट। एसएसपी के निर्देश पर थानों में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर तथा गैंग लीडर बदमाशों को थाने पर बुला कर कानून का पाठ पढ़ाया गया और भविष्य में अपराध न करने की चेतावनी दी गई।
सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को थाने पर पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर में से कम से कम एक चौथाई हिस्ट्रीशीटर को थाने में हाजिरी लगानी होगी। इसी कड़ी में हिस्ट्रीशीटर को थाने पर बुलाते हुए समझाया गया कि वे कानून का पालन करें तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। नागल क्षेत्र निवासी दुराचार के 16 आरोपियों ने थाने पहुंच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनकी बैठक लेते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि वे भविष्य में कभी भी अपराध न करने की शपथ लें।
बड़गांव में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने भी हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुला कर कानून का पाठ पढ़ाया। बेहट इंस्पेक्टर ने बताया कि कुल 18 हिस्ट्रीशीटर पहुंचे। पुलिस द्वारा उनके काम एवं रहने की जानकारी रजिस्टर में लिखकर हस्ताक्षर कराए गए।