फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, दरोगा घायल

विज्ञापन
बिहारीगढ़ में सड़क हादसे में घायल दरोगा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
टैंकर ने पुलिस की जीप को मारी टक्कर, दरोगा घायल
विज्ञापन

सहारनपुर, बिहारीगढ़। शनिवार रात थानाक्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर से गश्त कर लौट रही पुलिस जीप को गलत साइड से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में थाने के एसआई घायल हो गए जिनका कस्बे के निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात साढ़े 12 बजे गांव शेरपुर खानाजादपुर से थाना बिहारीगढ़ पुलिस जीप से गश्त कर लौट रही थी। जैसे ही जीप नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर पहुंची तो अमानतगढ़ में स्थित पेट्रोल पंप की ओर से गलत साइड से आ रहे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से जीप में सवार दरोगा महेंद्र सिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा महेंद्र सिंह का बिहारीगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। थाना पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें