फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर बुजुर्गो का रखें ख्याल तो बंद हो जाएंगे वृद्घ आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व वृद्ध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेहरू मार्केट स्थित पुराने अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठी, रैली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यदि सभी अपने घरों पर बुजुर्गों का ख्याल रखेंगे तो वृद्ध आश्रम बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर किया। इसके बाद शिविर में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की शुगर, हाइपरटेंशन, बीएमआई आदि की स्क्रीनिंग की गई। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जिन बुजुर्गों ने अभी कोविड टीकाकरण की तीसरी डोज नहीं लगवाई है, वह अवश्य लगवा लें। कोविड गाइड लाइन का पालन करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने वहां मौजूद बुजुर्गों से कहा कि वह अपनी जांच समय-समय पर कराते रहें। जिला अस्पताल में सभी जांच निशुल्क होती हैं। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और दो सांत्वना स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लोहित भारती, सूर्य प्रताप, चेतन मदान, दीपांशु, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें