फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश मार्ग से पहुंची ताड़का ने खूब मचाया उत्पात

विज्ञापन
हिन्दू सभा सराय की रामलीला में तड़का से युद्ध करते प्रभु श्री राम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। श्री रामलीला महोत्सव मंडल के तत्वावधान में चल रही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की लीलाओं के अंतर्गत रविवार रात ताड़का वध और धनुष यज्ञ लीला का बेहद शानदार मंचन किया गया।
विज्ञापन

पवित्र कंकराली सरोवर के घने जंगलों से निकलकर ताड़का अपनी राक्षसी सेना के साथ उत्पात मचाती हुई रामलीला रंगमंच पर पहुंची और वहां कहर बरपा दिया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम को ताड़का के वध की आज्ञा दी। प्रभु श्रीराम का अग्निबाण लगते ही ताड़का मंच पर गिर पड़ी और उसके प्राण पखेरू उड़ गए। लीला से पूर्व मुख्य यजमानों रघुनंदन गोयल, अरविंदपाल कपूर, रविशंकर गर्ग, वासु गोयल, सुनील ऐरन, सुनील गर्ग, अशोक ठकराल आदि ने पूजन संपन्न कराया। संचालन मनोज गोयल ने किया। ताड़का अरविंद, राम नितिन गोयल, लक्ष्मण मयंक कश्यप ने शानदार अभिनय किया। उधर, हिंदू सभा सराय में भी ताड़का वध लीला दिखाई गई। ताड़का के रोल में आकाश सैनी, प्रभु राम, राहुल सैनी, लक्ष्मण सचिन सैनी ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को बांधे रखा। उधर, बिहारीगढ़ के अंबेडकर पार्क में भगवान श्री राम के जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान की आरती में सुशील सैनी व डॉ. अवनीश सैनी ने भाग लिया। महामंत्री संजय सैनी एडवोकेट, सुनील कांबोज (बरुआ), संदीप वर्मा, सुशील सैनी, सुंदर सैनी रहे।

गंगोह में प्रभु श्री राम से युद्ध करने जाती ताड़का- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें