सहारनपुर में स्टेडियम मार्ग पर अलाव के सहारे बैठे दुकानदार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सप्ताहभर से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शीतलहर के कारण मानो जिंदगी थम गई है। साल के पहले दिन रविवार को पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्दी के दौरान खेलने से बड़े और बच्चे बचते नजर आए।
रविवार को कोहरे और शीतलहर ने हाड़ कंपा दिए। ठंड इतनी बढ़ गई कि हाथ-पांव कमरों के भीतर भी सुन्न रहे। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की सर्दी के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह और शाम को सैर करने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पार्क एवं बगीचे इन दिनों सूने नजर आ रहे हैं। रविवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। सर्दी से बचाव के लिए अलाव ही सहारा बने हुए हैं।
रविवार को छुट्टी के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। घरों से लोग बेहद जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। इस दौरान दुकानदार भी अलाव के सहारे रहे। हालांकि ठंड के कारण बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। दुकानों पर लोग गर्म कपड़े खरीदने पहुंचे। जबकि अन्य दुकानों पर मंदी छाई रही। ग्राहक न होने के कारण दुकानदार निराश रहे।
सहारनपुर में घने कोहरे में जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा और धू़ूंध- फोटो : SAHARANPUR