फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक को निरीक्षण में मिली अनियमितता

विज्ञापन
तलहेड़ी बुजुर्ग में निरीक्षण दौरान राशन डीलर का स्टॉक चैक करते आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को तलहेड़ी बुजुर्ग में संजय कुमार की उचित दर की दुकान का औचक निरीक्षण किया। जहां स्टॉक कम पाए जाने पर डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मामला दर्ज करने के लिए डीएम को पत्रावली भेजी गई है। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि निरीक्षण दौरान गेहूं 12.07 क्विंटल और चावल 7.73 क्विंटल स्टाक कम पाया गया है। बताया कि एसडीएम के निर्देशों के अनुपालन में निरीक्षण किया गया। वहीं, एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने डीलरों से कोरोना महामारी के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नियमानुसार करने को कहा है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें