सहारनपुर। सहारनपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप और डाउन नौ दिन रद्द रहेगी। इस ट्रेन के संचालन नहीं होने से मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई लाइन (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) पर काम चल रहा है। जिसके चलते सहारनपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप-डाउन को रद्द करने का निर्णय किया है। सात, 14, 21, 28 अक्तूबर, चार नवंबर, 11, 18, 25 नवंबर और दो दिसंबर को सुपरफास्ट एक्सप्रेस इन तारीखों में न तो दिल्ली से आएगी और न ही सहारनपुर से संचालन होगा।
इस ट्रेन की सौगात पिछले महीने जनपदवासियों को मिली थी। अब इस ट्रेन के नौ दिन तक रद्द रहने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इस ट्रेन का समय कामकाजी लोगों के लिए काफी मुफीद है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दो दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया। जिससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।