सर्द हवाओं के बाद मंगलवार को धूप ने दी राहत
सरसावा। लगातार कई दिनों की कड़कड़ाती ठंड के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। रोज सूर्य देवता के दर्शन बमुश्किल हो रहे थे। वहीं, मंगलवार को धूप खिली रही। खिली धूप का असर बाजारों में भी नजर आया। हालांकि किसान ओम प्रकाश सैनी, धर्मपाल सिंह और रवि चौधरी आदि का कहना है कि मौसम की गर्माहट गेहूं की फसल के लिए लाभकारी नहीं है।