फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिलों में कम हुई गन्ना आपूर्ति, भाकियू कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Sat, 17 Feb 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संयुक्त किसान मोर्चे के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान का जनपद में कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। हालांकि चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति कम रही और भाकियू कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर नारेबाजी कर एकजुटता दिखाई। हकीकत नगर धरना स्थल पर कई संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने छुटमलपुर, मनोहरपुर और नागल में नारेबाजी कर एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की। नानौता में ब्लाक कार्यालय पर बैठक कर सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर रोष जताया गया। छुटमलपुर और नागल में कुछ देर के लिए अपने समर्थकों की दुकानें भी सांकेतिक रूप से कार्यकर्ताओं ने बंद कराई। चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही।
छुटमलपुर में युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समर्थक व्यापारियों की दुकानें सांकेतिक रूप से बंद कराई गई। इसके बाद वह इकट्ठा होकर ज्योति किरण तिराहे पर पहुंचे और नारेबाजी की। चौधरी पदम सिंह, चौधरी सचिन, तहसील उपाध्यक्ष मोनू मलिक, इंतजार मलिक, इरशाद अंसारी, अल्ताफ अंसारी, हसीन अंसारी आदि रहे। भाकियू वर्मा के कार्यकर्ताओं ने चमारीखेड़ा टोल पर नारेबाजी करते हुए टोल फ्री करने का दावा किया। प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि जब तक सरकार एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला मंत्री मंसूर, गय्यूर आलम, राव सरवर, मुजाहिद खान, जीशान, सलमानी आदि रहे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष उमेश कांबोज के नेतृत्व में नारेबाजी की।
विज्ञापन

नागल में राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मूसा प्रधान, योगेंद्र उर्फ पप्पू, श्यामवीर सैनी, जितेंद्र चौधरी, संजीव चौधरी आदि ने बस स्टैंड पर इकट्ठे होकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने बाजार में घूम पर समर्थक दुकानदारों की दुकानें कुछ देर के लिए बंद कराई। उधर, हकीकत नगर धरना स्थल पर विभिन्न संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी को ज्ञापन सौँपा। कॉमरेड तिलकराज भाटिया, किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड राव दाउद खां, सुरेंद्र कुमार, कैलाशचंद, कुर्रत, पूनम शर्मा, रिहाना आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें