फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल घोषित हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू वर्मा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसानों के सभी कर्ज माफ करने के साथ ही खेती को मनरेगा से भी जोड़ा जाए।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाकियू वर्मा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने, किसानों को निशुल्क बिजली दिलाने और मनरेगा योजना को खेती से जोड़कर कृषि कार्य के लिए मजदूर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य किसान आय आयोग की स्थापना की जाए। उन्होंने किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, आवारा पशुओं एवं नील गायों से फसलों को बचाने के उपाय करने और ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांग भी की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राव रजा खान, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, जिला मंत्री महबूब हसन, सुधीर चौधरी, चौधरी तीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें