फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर अंदर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जलते कंटेनर के बगल में पलटा गन्नों
विज्ञापन

से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलटा, लगा जाम
कंटेनर में आग लगने के बाद तलहेडी स्टेशन पर रोकी मालगाड़ी, दूसरी ट्रेनों को भी रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। कासिमपुरा रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद जैसे ही फाटक खुला तो गन्नों से लदा एक ट्रक जलते कंटेनर से बगल में आकर पलट गया। जिससे देवबंद भायला मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। कुछ वाहन चालक को दूसरे रास्तों से होकर अपने गंतव्य की ओर गए।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी प्रतीश कुमार ने बताया कि उनके पास दो गाडियां थीं। इनमें से एक छुटमलपुर गई हुई थी जिसे तुरंत वहां से मंगवाकर आग बुझाने का काम किया गया। घटना के बाद जहां कासिमपुरा सड़क मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। वहीं, ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। मालगाड़ी को तलहेड़ी स्टेशन पर खड़ा किया गया। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर खड़ा रखना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि टायरों के ओएचई की तारों से टकराने पर स्पार्किंग हुई जिससे टायरों में आग लगी। स्पार्किंग तारों को रेलवे के मेंटीनेंस विभाग ने दुरुस्त कर यातायात सुचारु करा दिया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे के बाद से शाम तीन बजे तक ट्रेनों का आवागमन कम ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें