फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
आग से जली गन्ने की फसल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी। बीती रात रजापुर नौगावां गांव में आग लगने से कई किसानों की ईख की फसल जल गईं।
विज्ञापन

गांव रजापुर नौगावां से बाहर की तरफ किसानों के खेत हैं। जिनमें गन्ने की फसल लगी है। रविवार की रात करीब दस बजे अचानक फसल से आग की लपटें निकलने लगी। सूचना पर किसान खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मुकेश चौहान की छह बीघा, सुधीर चौहान की चार बीघा, गिरवर चौहान की दो बीघा, अनिल चौहान की दो बीघा ईख की फसल जलकर खराब हो चुकी थी। पीड़ित किसानों के अनुसार उनका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें