फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में संपन्न हुई रीढ़ की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

विज्ञापन
डॉ अनूप राज सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के हड्डी रोग विभाग के सहायक आचार्य शल्य चिकित्सक ने एक मरीज की रीढ़ की टूटी हड्डी की सर्जरी करते हुए मरीज को अपने पैरों पर चलने लायक बना दिया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के हड्डी रोग विभाग के सहायक आचार्य अनूपराज सिंह ने जानकारी दी कि बीते सप्ताह राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम बार रीढ़ की टूटी हड्डी की सर्जरी की गई। डॉ. अनूपराज सिंह ने बताया कि सहारनपुर निवासी जुल्फीकार(40) की छत से गिरने के उपरांत रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। इसके चलते मरीज मरीज पैर पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। मरीज के परिजन काफी समय से सहारनपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए मारे मारे फिर रहे थे। करीब 15 दिन पहले ओपीडी के दौरान उनके सामने ये केस आया। उन्होंने इस केस को एक चुनौती के रूप में लिया तथा बीते सप्ताह अपने सहयोगी डॉ. मनु कपिल, डॉ. निखिल तथा डॉ. हिमांशु एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सहायता से मरीज की टूटी हुई रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी करते हुए तीसरे दिन ही मरीज को सहारे के साथ अपने पैरों पर चलने लायक कर दिया। इसके साथ ही मरीज के पैरों की नसों में भी हरकत होने लगी तथा मरीज अपनी दैनिक शौच क्रिया भी करने लगा। अब सहारनपुर के निवासियों को भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भी घुटना, कोहनी प्रत्यारोपण के अलावा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें