फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट लैब में प्रयोग कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में धूल से अटी प्रैक्टिकल लैब के दिन बहुरने वाले हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर के दो विद्यालयों में स्मार्ट लैब बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 25 स्मार्ट क्लास भी बनाई जाएंगी, जिनका खाक तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाना भी शामिल है। इसी के चलते राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान का चयन स्मार्ट सिटी के तहत किया गया है। यहां स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी, साथ ही हॉल और अन्य सुविधाएं भी स्मार्ट सिटी योजना के तहत दी जाएंगी। इनमें खास बात प्रैक्टिकल लैब भी है। राजकीय इंटर कॉलेज की बात करें तो यहां विद्यालय की स्थापना के दौरान की लैब है, जिसमें तमाम उपकरण पुराने होने की वजह से जर्जर हो चुके हैं। धूल जमी हुई है। लैब में 1980 तक के मॉडल रखे हुए हैं, लेकिन जल्द ही इस लैब का पूरी तरह नवीनीकरण और आधुनिकीकरण होगा। लैब में प्रयोग के लिए आधुनिक उपकरण और फर्नीचर आदि उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार कन्या इंटर कॉलेज में भी लैब विकसित की जाएगी। प्रधानाचार्य हर्षदेव स्वामी ने विद्यालयों का चयन स्मार्ट सिटी में होने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अब राजकीय विद्यालयों में भी कॉन्वेंट स्कूलों की तरह स्मार्ट कक्षाएं और आधुनिक प्रैक्टिकल लैब होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें