सहारनपुर। सीबीएसई 10वीं में छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। कई विद्यालयों का 10वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। 10वीं के मेधावियों के घर पर खुशी का माहौल रहा।
दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 91 से 100 फीसदी में 89 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। रिद्घि जैन ने 99, रिधिमा जैन ने 98.6, एंजल माटा और स्तुति अग्रवाल ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए। दिल्ली पब्लिक स्कूल का 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां 10वीं में अनुष्का शर्मा ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 44 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त किए। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में दसवीं में वाणी जैन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी। वैष्णवी मित्तल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और साची जैन ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
एमआरएस मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10वीं में उम्दा प्रदर्शन किया। छात्रा आनिया सैनी ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। आकांक्षा पंवार ने 93.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरी नंबर पर रही। अरनव गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और तीसरा स्थान पाया।
गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का परिणाम सराहनीय रहा। त्रिशा धारिया ने 94 अंक प्राप्त किए और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। गगनदीप सिंह ने 90.6, सुदीक्षा ने 90.6 और खुशी धींगरा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
केएलजी के छात्र-छात्राओं का 10वीं में बेहतर प्रदर्शन रहा। वैभव ने 94.8, निहारिका ने 94.8, दीपांशु ने 90.4, मोहित राठौर ने 90 और मयंक सैनी ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए।
ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं का परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। कक्षा 10वीं में नंदिनी यादव ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोना अली ने 94.8 और आस्था खुराना ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अमित कुमार सेठी ने मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं में 46 छात्रों में से 42 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और चार ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया। चेयरमैन सुभाष चौधरी, डायरेक्टर मुकुल चौधरी, प्रिंसिपल आशुतोष मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
रेनबो स्कूल का 10वीं का रिजल्ट बेहतर रहा। सौम्या अग्रवाल, शाश्वत रावत और स्नेहा मिड्ढा ने 98.6 फीसदी प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय की टॉपर बनी। अरहम खालिद ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे। चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरीज स्कूल में 10वीं में यशवी सैनी ने 96.8, वंशिका गुप्ता ने 94.8 और ईशा कप्लेश ने 94.2 फीसदी अंक अर्जित किए।
दिल्ली रोड स्थित रैनबो स्कूल में 12 वी में आये टॉपर्स खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR