नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम पटाखे ना चलाने की शपथ दिलाते सीओ
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ ली] साथ ही उन्होंने कैंडल की जगह मिट्टी से बने दीये जलाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि सीओ प्रथम अजेंद्र यादव, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पुंडीर, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य सिंपल मकानी, उप प्रबंधक मनु चौहान, निदेशक हरसिमरत कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीओ ने कहा त्योहार खुशियां मनाने और बांटने के लिए होते हैं। दीपावली दीपों का उत्सव है। हमें ऐसे दीये जलाने चाहिए, जिनसे न केवल हमारा घर रोशन है, बल्कि पड़ोसी के भी घर तक रोशनी पहुंचे। फिजूल खर्ची से बचकर गरीबों और जरूरतमंदों को मिठाई वितरित करनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रदूषणरहित दीपावली मनाने की शपथ ली। प्रीति शर्मा, दीप्ति गोयल, उपासना भाटिया, रजनी, नेहा सचदेवा, सोनिया शर्मा, प्रीति अरोड़ा, ज्योति, प्रज्ञा, प्रियंका नारंग, इंदु मेहंदीरता आदि मौजूद रही।