फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित एनुअल इंटर स्कूल आर्ट एंव क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लेती छात् - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालीय चित्रकला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया और पूर्व प्रधानाचार्य केके शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शकील अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 27 विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। अलग अलग कक्षाओं के अलग अलग वर्ग बनाए गए हैं। पहले दिन विविद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक चित्रकला बनाकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि का संदेश दिया। प्रतियोगिता में शायर डॉ. नवाज देवबंदी भी पहुंचे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना करते हुए उनको और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक असमा परवीन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के आयोजन में चीफ कॉआर्डिनेटर सर्वत जमाल, उप प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता, गीता कौशिक, रुचिका गुप्ता, सिकंदर खान, अजय कुमार, नुसरत फातिमा, साक्षी वर्मा, शबीना परवीन, डेजी रानी आदि का सहयोग रहा।

एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित एनुअल इंटर स्कूल आर्ट एंव क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लेती छात्- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें