फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ड्रेस न मिलने पर पलायन कर रहे आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थी

Sun, 24 Mar 2024 03:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि आरटीई के तहत चयनित निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्टेशनरी, किताबें आदि सरकार नहीं दे रही है। इसकी वजह से विद्यार्थी पलायन कर रहे हैं। वह शनिवार को गांव रूपड़ी गुर्जर स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि अभी लड़ाई बाकी है निजी स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति सरकार ने आधी अधूरी दी है। अभिभावकों का ड्रेस और किताबों का पैसा सरकार एक ही वर्ष का दे रही है, जबकि बच्चा पिछले आठ से दस साल से पढ़ रहा है। तमाम सुविधाएं नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी स्कूल छोड़ रहे हैं, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश सचिव अमजद अली और जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा की निजी विद्यालयों में जांचों के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कंप्यूटर ऑपरेटर या लैपटॉप नहीं है। इसकी वजह से यू-डायस प्लस पर बच्चों का डाटा और अध्यापक का डाटा नहीं भरा जा रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी, महानगर अध्यक्ष गय्यूर आलम, मुजाहिद नदीम, दिनेश रूपड़ी, हंस कुमार, अजय सिंह रावत, जोरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें