फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए मॉडल

विज्ञापन
कैलाशपुर के प्राथमिक विद्यालय में लगी प्रदर्शनी में भाग लेते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कैलाशपुर प्राथमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिले भर के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के चुनिंदा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने मॉडल पेश किए।
विज्ञापन

टॉप दस विद्यार्थियों का चयन मंडलीय प्रदर्शनी के लिए किया गया, जो अब अपने मॉडल मंडलीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। चयनित टॉप 10 विद्यार्थियों में उच्च प्राथमिक विद्यालय झिंझौली के रजत कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय आल्हनपुर सरसावा के शागुल, उच्च प्राथमिक विद्यालय चुन्हेटी गाड़ा की सिमरन, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर की खुशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय उसंड के जैद, उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर की पायल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मालाहेड़ी की दिव्य ज्योति, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरीबाग के ईशान बेदी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बढेड़ी के आर्यन और उच्च प्राथमिक विद्यालय दयालपुर की आस्था शामिल है।
निर्णायक मंडल में अंबरीष कुमार, विकास कुमार, महेंद्र सिंह, टीना सराव, सीमा शामिल रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार त्यागी, अजय सिंह, क्षमता भारती, निशा रानी, रणजीत सिंह, संदीप कुमार आदि रहे। आयोजन में डॉ. कृपाल मलिक, वरुण कुमार, अतुल कुमार, वैभव जैमिनी, शमा परवीन, रेखा सैनी, नीरज, मांगेराम सैनी, साजिद अजीम, सुशील, विपिन, हिमांशु चौधरी, जितेंद्र कुमार, ईशा जैन, मनीषी गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें