जनता रोड स्थित गॉडफील्ड पब्लिक स्कूल में स्काउट गाईड शिविर के समापन पर प्रस्तुति देती छात्राएं
सहारनपुर। जनता रोड स्थित गॉडफील्ड पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष जनकपुरी सनोज यादव, चीफ वार्डन राजेश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्काउट गाइड के छात्रों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा सात के छात्रों ने जहां नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक किया तो वहीं कक्षा तीन के छात्रों ने गिद्दा प्रस्तुत कर खूब वाह-वाही लूटी। प्री नर्सरी व नर्सरी के बच्चों ने जंगल बुक और भारतीय संस्कृति की झलकियां प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य इंदु आर्या ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों के अंदर देशभक्ति की भावना जाग्रत होती है। इस अवसर पर सतीश कुमार, दिव्या दीक्षित, मनीषा, अंशुल शर्मा, याशिका गुलाटी, सोनिया धीमान, सागर सहगल, प्राची, श्वेता, गगन, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
जनता रोड स्थित गॉडफील्ड पब्लिक स्कूल में स्काउट गाईड शिविर के समापन पर प्रस्तुति देती छात्राएं
जनता रोड स्थित गॉडफील्ड पब्लिक स्कूल में स्काउट गाईड शिविर के समापन पर प्रस्तुति देती छात्राएं