फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑनलाइन टेस्ट पास कर सीयू में मुफ्त पढ़ाई पा सकते हैं छात्र

Thu, 30 May 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को मुफ्त पढ़ाई का मौका दे रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट पास करना होगा। टेस्ट में प्राप्त अंक प्रतिशत के हिसाब से फीस में छूट दी जाएगी। विश्वविद्यालय के प्रो. आरएस बावा ने बुधवार को सहारनपुर के एक होटल सभागार में वेबसाइट www.cucet.cuchd.in का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट के जरिए cucet-2024 के लिए पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद उनका ऑनलाइन टेस्ट होगा, लेकिन लैपटॉप में कैमरा जरूरी है। टेस्ट को पास करने वाले को छात्रवृत्ति दी जाएगी। 90 फीसदी अंक लाने वाले को फीस में 100 फीसदी की छूट रहेगी। 40 फीसदी तक अंक लाने पर अलग अलग छूट हैं। इसमें जाति या आर्थिक आधार नहीं दिया गया है। यह टेस्ट आधारित छात्रवृत्ति है। जिसके लिए एक हजार रुपये फीस निर्धारित है। नए सत्र में 170 करोड़ रुपये की छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें