फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेत में पानी चलाने को लेकर संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
तीतरों के संघर्ष में घायल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। जमीन के विवाद के बीच खेत में पानी चलाने गए एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए संघर्ष में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तीतरों नगर के मोहल्ला अफगनान कला निवासी अमानउल्लाह खां व जाबांज के परिवारों के बीच पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार की शाम जब एक पक्ष विवादित जगह पर सिंचाई करने का प्रयास कर रहा था तो दूसरे पक्ष ने जाकर इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के दौरान गाली गलौज से मामला संघर्ष में बदल गया। विवाद की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। दोनो ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में फरजाना, अमानउल्लाह खां, अतिउल्लाह खां व दूसरी ओर से जाबांज, शहबाज, सबिदा घायल हो गए। बाद में विवाद की सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस ने घायलों को गंगोह चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से देर शाम तीन घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष की तहरीर मिल चुकी है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

तीतरों के संघर्ष में घायल- फोटो : SAHARANPUR

तीतरों के संघर्ष में घायल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें