फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिन में निकली तेज धूप, अधिकतम तापमान 22 पहुंचा

विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे और बूंदाबांदी के बाद निकली धूंप में निकले लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। कई दिनों बाद बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप निकल आई। धूप भी ऐसी रही, जिसने लोगों को गर्म कपड़े उतारने के लिए मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान बुधवार के 9.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंंच गया। अगले 24 घंटे में पाला पड़ने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में चार जनवरी को घना कोहरा छाने के बाद दिन भर धूप नहीं निकली थी। उसके बाद से मौसम ऐसे ही बना हुआ था। बीच में दो दिन कुछ देर तक धूप निकली, लेकिन फिर से कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ था। बुधवार को शाम के समय जनपद में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके साथ शीतलहर चलने से रात में मौसम और अधिक ठंडा हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह भी मौसम में कोहरा था, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे हल्की धूप निकल आई। करीब दोपहर एक बजे तक सूरज और बादलों में आंखमिचौली चली। इसके बाद बादल पूरी तरह हट गए। धूप का असर ऐसा रहा, कि धूप में कुछ देर बैठने पर गर्म कपड़े उतारने पड़े। रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बुधवार के 7.6 डिग्री सेल्सियस से कम था, लेकिन दिन में धूप निकल आने से अधिकतम तापमान में खासी वृद्घि हुई।
बाजार में उमड़ी भीड़
मौसम के करवट लेने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। बृहस्पतिवार को दिन भर धूप निकलने के कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला, हिरन मारान आदि में काफी चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें