फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। पंचायत चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीओ सदर अजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है। इसलिए सभी क्षेत्रवासी अपने गांवों में शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की अफ़वाह न फैलाएं। असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दें। चुनाव व होली पर्व पर न तो शराब का सेवन करें और न गांव में किसी भी तरह की शराब बेचने दें। इसके साथ ही अन्य नशा करने वाली चीजों से अपने आपको व बच्चों को दूर रखें। थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय ने कहा कि यदि क्षेत्र में किसी ने भी कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में आजाद, जहांगीर, बिजेंद्र, असलम, फरमान, विनय कुमार, जोध सिंह, इस्तियाक, अरुण प्रताप राणा, वसीम, वाजिद प्रधान, जावेद, नफीस, मुकेश, सुधीर, हसीन, सतपाल, राजू, सतीश, जावेद, नौशाद, करण, असलम, महबूब, सत्तार, राजपाल, विवेक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें