फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक में बची 860 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने को केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लग रही। जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग के पास केवल कोविशील्ड वैक्सीन की 860 डोज का स्टॉक बचा है। ऐेसे में अगर एक-दो दिन में वैक्सीन का स्टॉक नहीं पहुंचा तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पिछले करीब डेढ़ महीने से कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। जिसके चलते केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही। रोजाना केंद्रों पर 10 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन में ही 21,512 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगा दी है। अब विभाग के पास केवल 860 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज का स्टॉक बचा है। जनपदीय कोल्ड चेन में 500 और ब्लॉक स्तरीय कोल्ड चेन में 360 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज बची है। वैक्सीन का यह स्टॉक काफी कम है। ऐसे में वैक्सीन नहीं पहुंची तो परेशानी खड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 29 हजार 51 हजार 124 लोगों को वैक्सीन की पहली और 29 लाख 42 हजार 128 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। अब तक 59 लाख 98 हजार 095 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
-- लगातार जोर पकड़ रहा कोरोना
जिले में कोरोना संक्रमण दिनोंदिन जोर पकड़ रहा है। अकेले जुलाई माह में अब तक 159 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन और वैक्सीन नहीं लगवाई तो हालात फिर खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन

कोल्ड चेन में कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक कम बचा है। इसलिए हमने मुख्यालय को वैक्सीन के लिए अवगत करा दिया। जिले में जल्द ही कोविशील्ड वैक्सीन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें