फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ियों का किया शृंगार, बसेरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
छड़ियों का किया शृंगार, बसेरों में गूंजे जयकारे
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री जाहरवीर गोगा महाराज की प्रतीक चिन्ह 26 छड़ियों का रविवार को शृंगार हो गया। इसके साथ ही छड़ियां ढोल और बैंडबाजों संग भ्रमण पर निकल गईं। पहले दिन में मोरगंज बाजार में 11 छड़ियों का बसेरा आयोजित किया। बाबा गुरु गोरखनाथ और बाबा जाहरवीर गोगा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
गंगोह मार्ग पर गांव मानकमऊ स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर इस बार पांच सितंबर को तीन दिवसीय मेला भरेगा, जिसमें वेस्ट यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अनेक प्रदेशों के श्रद्धालु निशान और प्रसाद चढ़ाने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रविवार को श्री शिव गोरख जाहरवीर सेवा समिति की तत्वावधान में दीनानाथ बाजार में छड़ियों के भक्त एकत्र हुए। यहां से भक्त संस्थापक पंकज उपाध्याय और अध्यक्ष विनोद प्रकाश के नेतृत्व में मोहल्ला गणपत सराय में सरदार छड़ी के स्थान पर पहुंचे, जहां पर शिव अवतार गुरु गोरखनाथ के पत्तर का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। इसके बाद सरदार छड़ी का शृंगार किया गया। इसी तरह मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में भक्त गुलशन सागर ने पूजा अर्चना कराकर छड़ी श्रृंगार कराया। इसी तरह अलग-अलग स्थानों पर सभी 26 छड़ियों का श्रृंगार किया गया। बाबा गुरु गोरखनाथ और जाहरवीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संस्थापक पंकज उपाध्याय ने बताया कि छड़ियां अब घर-घर भ्रमण करेंगी और पूजन व बसेरें आयोजित होंगे। रात्री जागरण में बाबा जाहरवीर की वीरता के किस्से श्रद्घालुओं को सुनाए जाएंगे। पांच सितंबर को नेजे की अगुवाई में छड़ियां म्हाड़ी पर प्रस्थान करेंगी, जहां पर तीन दिवसीय मेला भरेगा।
विज्ञापन

वहीं, मोरगंज बाजार में व्यापरियों द्वारा 11 छड़ियों का बसेरा आयोजित किया। ढोल और बैंडबाजों के साथ छड़ियां मोरगंज बाजार पहुंचे, जहां सर्व प्रथम छड़ियों का पूजन किया गया। इसके बाद कढ़ी-चावल के भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के प्रधान विनय जिंदल, सागर गुप्ता, शक्ति गर्ग, दीपक जैन, सौरभ गोयल, हर्षित गोयल, संचित गुप्ता, शिवम गुप्ता, शिवा पालीवाल, मेहुल मित्तल, सोनू तिवारी, शिवम अग्रवाल, शिवम शर्मा, ध्रुव गर्ग, अनुराग सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें