फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेंट की जाएंगी सहारनपुर में बनी मूर्तियां

Tue, 07 Feb 2023 10:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
लकड़ी की गणेश जी की मूर्ति
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद लखनऊ में होने वाली उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में धूम मचाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में बनी लकड़ी की धार्मिक मूर्तियां भेंट करेंगे। इसके लिए जनपद से छह मूर्तियां लखनऊ भेजी गई हैं।
विज्ञापन

जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की देश ही नहीं पूरे विश्व में भारी मांग है। इसके चलते जनपद से बड़ी मात्रा में काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का दुनिया के कई देशों में निर्यात होता है। जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उद्योग को करीब 300 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां पर काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने वाली करीब 2500 छोटी बड़ी इकाइयां स्थापित हैं। जनपद से काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का 1400 से 1500 रुपये वार्षिक का कारोबार है, इसमें 900 से 1100 करोड़ रुपये तक निर्यात भी शामिल हैं। जनपद के करीब डेढ़ लाख लोग इस उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुडे़ हुए हैं।
काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की उच्च गुणवत्ता को देखते हुए 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को यहां बनी मूर्तियों को भेंट करेंगे। इसके लिए महानगर के बंजारों का पुल स्थित कृष्णा हैंडीक्राफ्ट के यहां से छह मूर्तियों को लखनऊ भेजा गया है। इसके स्वामी अजय राठौर ने बताया कि इनमें भगवान गणेश जी की चार और गौतम बुद्ध एवं श्रीकृष्ण जी की एक-एक मूर्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
लखनऊ भेजी जा चुकीं मूर्तियां
10 से 12 फरवरी को लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेंट की जाने वाली मूर्तियां भेजी जा चुकी हैं। इन्हें मुख्यमंत्री दोनों अतिथियों को भेंट करेंगे। जनपद का काष्ठ हस्तशिल्प उद्योग एक जनपद-एक उत्पाद योजना में शामिल है। यहां तैयार होने काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की पूरी दुनिया में काफी मांग है। - सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग।
-
लक्ष्य से 2950 करोड़ अधिक के निवेश समझौता ज्ञापन हो चुके हस्ताक्षर
सहारनपुर। जनपद में निवेश को लेकर निवेशकों में खासा उत्साह है। जनपद को प्रदेश सरकार की ओर से 5250 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया गया था। अब तक जनपद में 8200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक निवेश काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के लिए है। उद्योग उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि जनपद में भी निवेशकों के लिए कार्यक्रम होगा। इसमें 10 फरवरी को जनमंच सभागार में लखनऊ में समिट के प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखा जाएगा। 11 फरवरी को निवेश सारथी एवं निवेश मित्र से संबंधित कार्यक्रम और 12 फरवरी को उद्योग बंधु की बैठक सर्किट हाउस सभागार में होगी।
विज्ञापन

-
एक नजर में अब तक निवेश प्रस्ताव
उत्पाद निवेश (करोड़ में)
काष्ठ हस्तशिल्प 2600
खाद्य प्रसंस्करण 800
कुक्कुट फार्म 380
फैब्रीक्रेशन 490
निजी औद्योगिक पार्क 900
हर्बल उत्पाद 350
जैव ऊर्जा 200
डिस्टलरी 600
अन्य 1880
नोट: उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार।

लकड़ी की गणेश जी की मूर्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें