फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले की ग्राम पंचायताें में बनेंगे अत्याधुनिक मल्टीपर्पज हॉल

Fri, 19 Jan 2024 03:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के गामीणाें के लिए अच्छी खबर है। ग्राम पंचायतों में जल्द मल्टीपर्पज हॉल बनेंगे, जिनको ग्रामीण शादी, पार्टी या अन्य कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग सर्वे करा रहा है। पहले चरण में से बड़ी ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले 11 विकासखंड की 884 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए मल्टीपर्पज हॉल बनाने की मांग उठती रही है। इसको लेकर शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे। पहले ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायताें में यह कार्य शुरू होगा। इसको लेकर पंचायत राज विभाग सर्वे कराकर ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित कर रहा है। यह हॉल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।
अनदेखी का शिकार हैं पूर्व में बने हॉल
पूर्व में कुछ ग्राम पंचायतों में मल्टीपर्पज हॉल बनवाए थे। इनमें से कइयों का ग्रामीण इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों में देखरेख के अभाव में मल्टीपर्पज हॉल की स्थिति खराब है। वहीं, विभाग का दावा है कि पुराने मल्टीपर्पज हॉल में भी कार्य कराया जाएगा। इनको भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

यह होंगे कार्य
मल्टीपर्पज हॉल में टाइल्स लगेंगी
सोलर उर्जा प्लांट से होगी पथ प्रकाश की व्यवस्था
गर्मी से निजात दिलाने को लगेंगे कूलर और पंखे
शौचालयों का भी कराया जाएगा निर्माण
स्वयं सहायता समूहाें के सदस्य करेंगे देखरेख
-
वर्जन:
जिले की ग्राम पंचायतों मल्टीपर्पज हॉल बनाने को सर्वे कराया जा रहा है। पहले चरण में ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों कार्य होगा। इसको लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। पुराने मल्टीपर्पज हॉल में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

- आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें