फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाईटेंशन लाइन खींचने के लिए चार बार बंद करना पड़ा स्टेट हाईवे

Sun, 23 Jun 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद-तल्हेडी बुजुर्ग। शाहपुर 220 केवीए बिजलीघर की मेन लाइन में अनुरक्षण कार्य किए जाने के चलते शनिवार को निगम अधिकारियों द्वारा चार बार 15-15 मिनट के लिए स्टेट हाईवे पर अवरोधक लगाकर बंद कराना पड़ा। इस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा स्टेट हाईवे स्थित साखन खुर्द के पास सड़क को क्रॉस करते हुए लास लाइन डालने का कार्य किया गया। इसकी वजह से स्टेट हाईवे को चार बार 15-15 मिनट के लिए बंद करना पड़ा। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर तलहेड़ी चौकी की पुलिस तैनात रही। एक्सईएन एके वर्मा ने बताया कि शाहपुर 220केवीए बिजलीघर को शामली बिजलीघर से जोड़ने का काम किया गया है। इस लाइन द्वारा दोनों बिजलीघरों के बीच में विद्युत सप्लाई आदान-प्रदान करने का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक देवबंद में नानौता बिजलीघर से बिजली सप्लाई हो रही थी। लेकिन अब शाहपुर बिजलीघर से ही बिजली की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें