फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

विज्ञापन
मानकमाउ स्थित बड़ी नहर छठ पूजा को लेकर की गयी तैयारिया - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। महिलाएं चार दिन तक छठ मइया का व्रत रहेंगी। छठ पूजा सेवा समिति व नगर निगम द्वारा पूजा घाट पर तैयारियां जोरों पर चल रही। 30 व 31 अक्तूबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर बने घाट पर छठ मइया का अस्थायी मंदिर बनाया जाता है, जो खासा आकर्षण का केंद्र रहता है। इतना ही नहीं भव्य मंच और छठ घाट पर प्रतीकात्मक छठ मइया की शिला आकर्षण का केंद्र रहती हैं। नगर निगम द्वारा नहर स्थित घाट पर मरम्मत का कार्य, लाइट की व्यवस्था, रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है। वहीं भव्य अस्थायी मंदिर, मंच से लेकर तमाम व्यवस्थाएं छठ पूजा सेवा समिति ने संभाल रखी है। छठ पूजा सेवा समिति के आयोजक ठाकुर रमाशंकर सिंह ने बताया कि व्रतियों के आने और उनके उचित पूजा पाठ की व्यवस्था के लिए छठ पूजा सेवा समिति संकल्पित है। समिति के अध्यक्ष संतोष शाह निरहुआ और महामंत्री अनिल गिरि ने पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में घाट पर पहुंचेंगे।
छठ पूजा सेवा समिति के संरक्षक पवन सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर रविवार को डूबते सूर्य और 31 अक्तूबर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। घाट पर छठ पूजा सेवा समिति से राकेश राणा, उपाध्यक्ष सोनू सिंह, संतोष शाह, बलराम सिंह, तनु शाह, विशाल दीप, बृजेश सिंह, सावन यादव, राजकुमार, अर्जुन यादव, प्रिंस व संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें