फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अध्याना में 4.97 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम

Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव अघ्याना मे स्टेडियम के लिए आवंटित जमीन। संवाद
विज्ञापन
नकुड़/सहारनपुर। खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। नागल ब्लॉक के गांव अध्याना में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाए जाने इंतजार खत्म होने जा रहा है। बजट के अभाव में पांच वर्ष से स्टेडियम का कार्य शुरू नहीं सका था। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के प्रयास के बाद सरकार ने स्टेडियम के लिए 4.97 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इससे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिला युवा कल्याण के प्रस्ताव पर गांव अघ्याना में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाए जाने की मंजूरी दे दी थी। इसके लिए जिला युवा कल्याण विभाग ने ग्राम समाज की 42 बीघा जमीन को चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन बजट के अभाव में आज तक स्टेडियम का कार्य ही शुरू नहीं पाया है, लेकिन अब क्षेत्र वासियों का स्टेडियम बनने का सपना पूरा होगा। क्योंकि, सरकार ने 4.97 करोड़ के बजट की मंजूरी दी है।
खेल प्रतिभाओं को होगा फायदा
देहात क्षेत्र के खिलाड़ियों को शहर का रुख करना पड़ता है। क्योंकि, महानगर में ही डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम है। अब अध्याना में स्टेडियम बनने पर देहात क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं को फायदा होगा।
विज्ञापन

खिलाड़ी और ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्राम प्रधान विनोद त्यागी और भाजपा नेता राजेश त्यागी का कहना है कि स्टेडियम के लिए बजट जारी होने क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इसकी मांग लंबे समय से क्षेत्रवासी नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी कर रहे थे। बजट मंजूर होने पर सीएस नेशनल कालेज के प्रबंधक पवन सिंह राठौर, आरएन टैगोर इंटर काॅलेज के प्रबंधक चंद्रशेखर मित्तल, एमडीएवी स्कूल के प्रबंधक अंकुर सैनी, रामधन क्लब के संचालक नीरज राठी ने हर्ष व्यक्त कर विधायक का आभार जताया। वहीं, गांव शेखपुरा निवासी राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रान्शु राठी, गांव साल्हापुर निवासी हेड कांस्टेबल (सीआईएसएफ) ने जिम्नास्टिक में तीन बार नेशनल पुलिस गेम्स विजेता रहे हैं। उन्होंने स्टेडियम के लिए बजट की मंजूरी होने पर हर्ष जताया। इसी तरह अनुज राठी और अन्य खिलाड़ियों ने सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नकुड़ क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं से अध्याना में स्टेडियम बनाए जाने का वायदा किया था, जो अब जल्द पूरा हो जाएगा।
-मुकेश चौधरी, भाजपा से नकुड़ विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें