फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसएसपी ने सड़क पर बजाया ढोल, डीआईजी थिरके

Wed, 27 Mar 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के जैन कॉलेज रोड पर मंगलवार शाम अलग नजारा दिखा। जिसने भी वह नजारा देखा वह कुछ पल के लिए देखता ही रह गया। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जिन पुलिसकर्मियों को रोजाना खाकी वर्दी में देखा जाता है वह मंगलवार को होली के खुमारी में दिखाई दिए। खुद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा गोल टोपी और काला चश्मा लगाकर ढोल बजाते नजर आए तो वहीं डीआईजी अजय साहनी थिरकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शाम के समय पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार मनाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की टोली पुलिस लाइन के जैन कॉलेज रोड की तरफ स्थित द्वार से निकली, जो डीआईजी कार्यालय व आवास पर पहुंची। सभी अपनी-अपनी धुन में नाच रहे थे। टोली में एसपी देहात सागर जैन व एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के अलावा कई थाना प्रभारी शामिल रहे, जिन्होंने खूब गुलाल उड़ाया। इसके पश्चात डीआईजी आवास पर पुलिसकर्मियों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। जिसने भी पुलिसकर्मियों का यह रूप देखा तो हर किसी के मुंह से बस यही निकल रहा था भाई पुलिस की होली तो आज ही है। घर से दूर है तो क्या हुआ त्योहार तो सभी मनाते हैं।
जिलाधिकारी ने खुद चरखी से निकालकर पिलाया गन्ने का रस
होली पर जिलाधिकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र खुद चरखी से गन्ने का रस निकालकर मेहमानों को पिलाया। डीएम ने कहा कि गन्ना हमारे कृषक और व्यापारी भाइयों की आर्थिक समृद्धि क प्रतीक है। गन्ने से चीनी और गुड़ बनता है। गन्ने के अनेक फायदे हैं। गन्ने का रस पीने से कई बीमारियों में फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें