फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसएसपी ने फोर्स के साथ की पैदल गश्त

विज्ञापन
पैदल गश्त करते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सोमवार की देर शाम फोर्स के साथ महानगर में पैदल गश्त की। पुलिस छह दिसंबर को लेकर सतर्क है। एसएसपी ने सीओ और थाना प्रभारियों के साथ मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

एसएसपी ने घंटाघर से अंबाला रोड, लोहानी सराय, नेहरू मार्केट, चौकी सराय, शहीदगंज बाजार, चौक फव्वारा तक पैदल गश्त की। इसके साथ ही महानगर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को चुनाव और छह दिसंबर के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी के सीओ अजेंद्र और महानगर के छह थानों के प्रभारी व फोर्स भी शामिल रहा। एसएसपी ने कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी का किया अभिनंदन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को शासन की ओर स्वच्छ एवं पारदर्शी खनन प्रशासन एवं अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सचिव डॉ. रोशन जैकब द्वारा विगत दिनों प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। इसी को लेकर सोमवार को सहारनपुर स्टोन क्रशर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह राणा, शिवराज सिंह, अनिल शर्मा, शफीक खान, दीपक चौधरी मौजूद रहे।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें