फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुधवार को स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मटकी सज्जा समेत अन्य प्रतियोगिताओं में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनोरम झांकियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा मटकी सज्जा और श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर गीता उपदेश तक झांकियां प्रस्तुत की गई। इस दौरान राधा कृष्ण, देवकी वासुदेव, यशोदा नंदबाबा, कालिया नाग और ग्वालों की वेशभूषा में बच्चों ने अपनी प्रस्तुत से मन मोहा। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी त्योहारों को मिल जुलकर मनाना चाहिए।

दून वैली स्कूल में बच्चों ने भगवान विष्णु, गोवर्धन लीला, माखन मटकी, नंदबाबा के साथ राधा कृष्ण आदि उत्कृष्ट झांकियां प्रदर्शित की। नन्हे-मुन्नों ने नृत्य नाटिका, गीतों व कविताओं से शिक्षकों को अविभूत कर दिया। कृष्ण जन्म, द्रौपदी चीरहरण तथा महारास नृत्य नाटिका ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, अर्चना शर्मा, अंजली आनंद व तनुज कपिल ने विचार रखे।
विज्ञापन


सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दही हांडी प्रतियोगिता में छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण का नटखट रूप धारण कर गगनचुंबी हांडी को तोड़ा और सखाओं के साथ माखन चुराया। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भारतीय ही नहीं बल्कि समस्त संसार के प्राणियों के प्रेरणास्रोत है। संचालन मो. मुर्सलीन ने किया। इस मौके पर शिवकुमार, अनिता सैनी, वंदना ध्रुव, सुनीता चौधरी, देवेंद्र प्रजापति, राजी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें