फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वॉलीबाल में एसआरडीसी और एसडीसी कॉलेज की टीमें जीती

विज्ञापन
बेहट के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित वालीबॉल मैच में प्रतिभा करते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन खेले गए दो मैच में मुजफ्फरनगर के एसआरडीसी और एसडीसी कॉलेज की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवनीश यादव और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहला मैच एसडीआरसी कॉलेज मुजफ्फरनगर और आईआईएमटी कॉलेज कोटा (सहारनपुर) के बीच खेला गया। जिसमें खेले गए दो राउंड में एसडीआरसी ने आईआईएमटी की टीम को 25-18 व 25-16 से हराया। वहीं दूसरा मैच मुजफ्फरनगर के एसडीआरसी और एसडीसी कॉलेज के बीच खेला गया। इन दोनों टीमों के बीच हुए तीन राउंडों में से दो राउंड एसडीसी ने 25-18 व 25-17 से अपने नाम किए। वहीं, एक राउंड में एसडीआरसी को 25-23 से जीत मिली। इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ. रीता वोहरा, क्रीड़ा सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रामकुमार, डॉ, शालिनी सोनी, डॉ यामिनी पांडेय, डॉ, संजय सिंह, डॉ. बेगराम, डॉ. यजुविंद्र कुमार, डॉ. नीरज कुमार, अरविंद कुमार, सोराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें