सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित खेल मेले के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत मंगलवार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस प्रचारक राकेेशवीर के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता राजवर्धन, नंदनी शर्मा, नंदनी यादव, शानू, अनमोल और नगमा, टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता हर्षवर्धन, प्रिया, तेजस्वी और गौरी, शतरंज प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी प्रशांत, वर्तिका, भुवन, ऐश्वर्या, क्रिकेट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राजवीर सिंह, राघव शर्मा, राकेश चंद्र, म्यूजिकल चेयर दौड़ विजेता आरती और बेलू जैन, बास्केटबॉल प्रतियोगिता विजेता कनिका, वंशिका, तनु, सरबजोत, रितिका, देविका और हर्षिता, एथलेटिक्स के विजेता गौतमराज, निरंजन, अनुज स्वीटी, शबनूर, सर्विक्षा, सोहेल, भानुप्रिया, सूरज, रिंकुश, विशाल, प्रीति, नेहा, विवेक, मोहन, अनुज, अंजली, रितिका और श्रद्धा शामिल हैं। फिजिक प्रतियोगिता के विजेता रहे अनिल, प्रज्ज्वल, शाहनवाज, इंतकाल, अभिषेक, ओजस्वी, ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता साक्षी, ग्रेसी, लक्ष्मी, प्रज्ञा, रिया, साक्षी पंवार, देव कुमार, हर्षवर्धन, अमन, प्रिंस, आदित्य, वंश, अभि, अर्पित, सोनू, सतीश, अक्षित, कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता रोहित, नितिन, अनुज, विक्रांत, प्रियांश, कुनाल को भी पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा बैडमिंटन से मनीष, अंशुल, योगा से भीम, साक्षी, शोभा, निशा, अनमोल, सिद्धार्थ, एथलेटिक्स से जूली, बास्केटबॉल से आकांक्षा, ताइक्वांडो से ऐश्वर्या, प्रशांत, मयंक को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता संयोजक नीशू राणा और साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वर्तिका त्यागी को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल, उप प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर संदीप गुप्ता, डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर राकेश चंद्रा, डॉक्टर धर्मेंद्र, डॉक्टर पूनम, डॉक्टर नीता, डॉक्टर शुभ्रा आदि मौजूद रहीं।