फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ ही खेल की गतिविधियां जरूरी

विज्ञापन
पाइनवुड स्कूल में शिक्षा पर आयोजित सेमिनार में जानकारी देती यूनाइटेड किंगडम से शिक्षा विशेषयज्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुुभारंभ विद्यालय निदेशक संतोष गुप्ता, गुडलक पब्लिक पब्लिकेशन के डायरेक्टर डायरेक्टर अंकित गुप्ता, प्रधानाचार्य संजीव जैन, रितिका ग्रोवर और डाक्टर हेमा ठकराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इन सभी ने कहा कि जब देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है तो भावी नागरिकों को कैसे पीछा छोड़ा जाए। सेमिनार में न्यू कासल प्रैप स्कूल, युनाइटेड किंगडम की जैमा स्ट्रांग को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिन्होंने तीन से 13 फरवरी तक विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में जाकर देखा कि छात्र किस तरह के क्रियाकलापों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करते है। इसके साथ ही सभी गतिविधियों को देखकर उन्हें बेहतर बनाए जाने के सुझाव दिए। कहा कि बच्चों को खेल गतिविधियों पर भी आवश्यक ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही रितिका ग्रोवर ने शिक्षा के प्रति भारतीय दृष्टिकोण पर विचार व्यक्त किए। बाल मनोवैज्ञानिक डाक्टर हेमा ने बच्चों को मनोविज्ञान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान संतोष गुप्ता, अंकित गुप्ता, डाक्टर संजीव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डाक्टर संजीव जैन ने सभी का आभार जताया

पाइनवुड स्कूल में शिक्षा पर आयोजित सेमिनार में जानकारी देती यूनाइटेड किंगडम से शिक्षा विशेषयज्?- फोटो : SAHARANPUR

पाइनवुड स्कूल में शिक्षा पर आयोजित सेमिनार में भाग लेती सीबीएससी स्कूलो की प्रधानाचर्य व शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

पाइनवुड स्कूल में प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें