फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उड़ाई चाऊमीन की ठेली, अबूजर की मौत, पिता-बेटी समेत चार घायल

Thu, 12 Jun 2025 09:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की टक्कर से चाऊमीन की ठेली पर खड़े युवक की मौत हो गई, विक्रेता व उसकी बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। आरोपी चालक गिरफ्तार।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर मुजाहिदपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के बाहर चाऊमीन की ठेली लगा रहे मोहम्मद हुसैन की ठेली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय अबूजर पुत्र इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद ठेली समेत वहां मौजूद लोग हवा में उछल गए। मोहम्मद हुसैन, उसकी 7 वर्षीय बेटी सुमेमला, अयान पुत्र आलमगीर और तबिश पुत्र महताब को गंभीर चोटें आई हैं।

 

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो को सीज़ कर दिया।

 

जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो चालक सुमित, बेहट कोतवाली के ताजपुर गांव का निवासी है और रिश्तेदारी में शेखूपुर मुजाहिदपुर आया हुआ था। लौटते समय वह तेज रफ्तार के कारण कार से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें