फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाए : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग तेजी लाए। स्वास्थ्य सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सराहनीय योगदान के लिए डॉ. रोहित वालिया को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कार्यक्रम, डिस्ट्रिक्ट ई-मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की बूस्टर डोज लगाने के लिए जन-जागरूकता को बढ़ाया जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य शासन की प्राथमिकता है इसलिए स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही करने वालों के विरुद्ध रेंडम चेकिंग कर कार्रवाई करें। जन्म और मृत्यु के पंजीकरण को 48 घंटे के अंदर किया जाना चाहिए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव बढ़ाया जाए। अभियान चलाकर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गोल्डन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव की सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें