फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य और गायन की बेजोड़ प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, शिवाली शर्मा, साहिल गाबा व राहुल बाटला आदि ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन मेला अधिकारी/अपर नगरायुक्त राजेश यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी व रविंद्र मिगलानी ने किया। इसके बाद शुरू हुए कार्यक्रमों के सिलसिले में लुधियाना से आए ड्रैगन डीजे की धुन पर कलाकारों के नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना देवा ओ देवा से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला।
प्रदीप पागल एंड पार्टी के कलाकारों ने ‘ऐ वतन जाने जा, मैं तेरे इश्क में, इन आंखों की मस्ती में और टिप-टिप बरसा पानी आदि गीतों से समा बांधा। संयोजक दीपक रहेजा व सह संयोजक गोपाल मेहंदीरत्ता व राकेश कल्याण रहे। कार्यक्रम में पूर्व महापौर संजीव वाािलया, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, प्रेमपाल कटारिया, कृष्णलाल ठक्कर, सुपनीत सिंह, अभय राणा, योगेश दुआ, सुरेंद्र धवन, नरेश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें