सहारनपुर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अमृतसर-लालकुआं के बीच संचालित होगी, जो सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 15016 लालकुआं-अमृतसर स्पेशल का संचालन पांच मार्च को होगा। यह ट्रेन लालकुआं से चलकर सहारनपुर में रात्रि 8:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 15015 अमृतसर-लालकुआं स्पेशल छह मार्च को शुरू होगी, जो सहारनपुर में पूर्वाह्न 11:20 बजे आएगी। दोनों दिशाओं में जालंधर, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुद्रपुर सिटी रुकेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक है।