फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 28 Mar 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माता वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे ने वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी है। इस ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। यह ट्रेन सहारनपुर में दोनों तरफ से पांच मिनट रुकेगी।
विज्ञापन

इन दिनों सहारनपुर से होकर पंजाब, पूर्वी जिलों व बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीट फुल चल रही है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 04085-86 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन 28 मार्च को वाराणसी से दोपहर दो बजे रवाना होकर सहारनपुर में अगले दिन सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने का समय शाम 5:50 बजे रहेगा। वापसी में श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 29 मार्च को रात 9:30 बजे चलेगी, जो सहारनपुर में अगले दिन सुबह 7:50 बजे आएगी। यहां से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, मां बेल्हा देवी धाम होते हुए वाराणसी में रात 11:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर व एसी कोच हैं।
दर्शन में लोगों को सुविधा हो, इसके लिए वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन अप व डाउन में दो चक्कर लगाएगी। ट्रेन में आरक्षण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें