फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए चलेंगी विशेष उपचारात्मक कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के 7602 छात्र-छात्राएं कमजोर
विज्ञापन

-40 मिनट की उपचारात्मक कक्षाएं होंगी संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय विद्यालयों में जिन छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर में गिरावट आई है, उनके लिए उपचारात्मक कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए शिक्षकों को शैक्षिक रूप से कमजोर 7602 छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया गया है। इनके लिए 40 मिनट की उपचारात्मक कक्षाएं संचालित होंगी।
सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की कार्यशाला में कहा कि अक्तूबर से जनवरी 2023 तक कक्षा नौ व दसवीं 10 के कमजोर छात्र छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 11 व 12 के कमजोर छात्र छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय की विशेष तैयारी विषय विशेषज्ञ कराएंगे।
विज्ञापन

उपचारात्मक कक्षाओं की निगरानी करने के लिए जिला व मंडल स्तर पर एक टीम गठित की जाएगी, जिसमें सभी विषय के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मिलित किया जाएगा। यदि किसी राजकीय विद्यालय में किसी विषय का शिक्षक नहीं है तब समीप के किसी अशासकीय सहायता प्राप्त, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय से विषय अध्यापक से शिक्षण कार्य कराने की व्यवस्था की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यशाला में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, आंचल धीमान, सुमित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
--डॉ. अंजना नोडल अधिकारी नामित
उपचारात्मक कक्षाओं क्रियान्वयन के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. अंजना कश्यप को शासन द्वारा मास्टर ट्रेनर व जिला नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपचारात्मक कक्षाओं को आरंभ करने से पहले विद्यार्थियों के पढ़ाई में कमजोर होने का कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें