फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मकर संक्रांति पर राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव का विशेष आयोजन

Sun, 15 Jan 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव में मकर संक्रांति पर भजन सुनाते अनुयायी
विज्ञापन
देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (राधा नवरंगी लाल) में मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मंगला आरती, छद्म भेष एवं शृंगार आरती दर्शन आदि का आयोजन किया गया। ठाकुरजी और राधा रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

खिचड़ी उत्सव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ध्यान योग गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने भी राधा नवरंगी लाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दीपांकर महाराज ने भक्तों का ज्ञानार्जन भी किया। मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी, हितेश गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी और अभिषेक गोस्वामी ने सुंदर भजनों का गुणगान किया। नीरज गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव 23 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस मौके पर अजय अग्रवाल, मोनू बंसल, अमित कंसल, विकास गर्ग, अजय टंडन, मनोज गर्ग, पंकज गर्ग, राजीव वर्मा, शिवकुमार वर्मा, ओमकुमार वर्मा, महेश गिरधर, सतीश गिरधर, नीरज गोयल, मनोज गोयल, अंशुल वर्मा आदि रहे। उधर, मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित श्री राधा रूकमणि वल्लभ मंदिर (नाभावाला) में सात दिवसीय खिचड़ी उत्सव का रविवार को मकर संक्रांति पर समापन हो गया। इस दौरान भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें