फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महाविद्यालयों में शुरू हुई विशेष बैक पेपर परीक्षाएं

Wed, 31 May 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में छूटी हुई एवं बैक पेपर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन बीए, बीएससी और बीकॉम की हिन्दी, उर्दू, फिजिक्स और वाणिज्य विषयों की परीक्षाएं हुई। पहले दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अरुण कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक स्तर पर संचालित बीए, बीकॉम और बीएससी पहले व दूसरे सेमेस्टर सत्र 2021-22 एवं विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के पहले सेमेस्टर की 21 और 23 फरवरी के इलेक्टिव माइनर व को-करीकुलर विषय की छूटी हुई परीक्षा एवं तीसरे सेमेस्टर की 22 फरवरी की को-करीकुलर विषय की छूटी हुई परीक्षाओं की विशेष बैक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं हैं। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें बीए पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय की परीक्षा दी, जबकि बीएससी पहले सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की फिजिक्स विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। इसमें बीए दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की उर्दू तथा बीकॉम दूसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की वाणिज्य की परीक्षा हुई।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अरुण कुमार यादव ने बताया कि परीक्षाएं 30 जून तक संचालित होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं, जिनमें पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 तथा दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संचालित हो रही है। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह पूरी तैयारी के साथ निर्धारित समय पर केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचें। उन्होंने पहले दिन की परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें