फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्घाजंलि

विज्ञापन
अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित सपा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने आजादी के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खान, रामप्रसाद बिस्मिल एवं ठाकुर रोशन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान सिर्फ हमारे ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान एवं ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि आज हम आजादी के आंदोलन में शहीद होने वाले क्रांतिकारियों की वजह से ही आजादी की सांस ले रहे हैं। शहीदों ने अपने जीवन की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई।
वरिष्ठ नेता सरफराज खान एवं महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि शहीदों ने जिस प्रकार की यातनाएं सहकर आजादी के संघर्ष के लिए कार्य किया, वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला खान, रामप्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह सहित अनेकों शहीद हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाते हुए देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज शहीदी दिवस पर हमें उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लेना होगा। जिससे देश में एकता, अखंडता और भाईचारा कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हसीन कुरैशी, फैयाज मलिक, जुमला सिंह, महजबी खान, कंवरपाल अहमदपुर, अमरीश चौटाला, अंजू रानी, राजदा राव, जावेद, रवि कांबोज, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें