फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुसलमानों के मुद्दों पर है चुप : इमरान मसूद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा सांसद राजीव राय ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इमरान के इस तरह के बयानों से गठबंधन कमजोर होता है। अब इस पर सांसद इमरान ने एक चैनल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुसलमान के तमाम मुद्दों पर आप चुप है। उन्हें ऐसा मुसलमान चाहिए जो चुप रहे। निजी चैनल को दिए बयान में सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सपा ने आजम खान की बर्बादी पर कभी कोई बात नहीं की। हमें स्लीपर सेल बताना आसान है। उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा की आपकी पीडीए में मुसलमान कहा है। वक्फ बिल पर आप खामोश रहे। हमारी मजार तोड़ी जा रही है। हमारी मस्जिदें शहीद की जा रही है। इन पर आपका स्टैंड कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी के फिर से पीएम बनने की कामना किसने की थी। अब हमें बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें